शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया युवती का यौन शोषण, प्रेग्नेंट होने पर जबरन कराया अबॉर्शन

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शादी का झांसा देकर यौन शोषण और प्रेग्नेंट होने पर जबरदस्ती अबॉर्शन करवाने का एक मामला सामने आया है. पीड़िता ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की है.

युवती ने बताया है कि उसकी बहन की गांव में ही शादी हुई है. इस कारण उसका अपनी बहन के घर आना-जाना था. इस दौरान, उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले हिमांचल नाम के युवक से हुई. आरोप है कि युवक ने उससे शादी का झांसा देकर अपने प्यार के जाल में फांस लिया और उसे साथ संबंध बना लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रेमी ने युवती के साथ कई बार शारिरिक संबंध बनाए. युवती जब प्रेग्नेंट हो गई तो प्रेमी ने उससे एबॉर्शन कराने को कहा. शादी करने के लालच के चलते युवती एबॉर्शन कराने के लिए राजी हो गई. तब प्रेमी उसे गांव में ही एक डॉक्टर के यहां ले गया और उसका अबॉर्शन करा दिया. जब युवक ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया तो पीड़िता ने थाने पहुंच कर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close