₹39 में बदली किस्मत: यूपी के मजदूर ने गेमिंग ऐप पर जीते 4 करोड़ रुपये

कौशांबी जिले के युवक मंगल सरोज की किस्मत ने ली जबरदस्त करवट

₹39 में बदली किस्मत: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रहने वाले एक साधारण मजदूर की किस्मत रातों-रात बदल गई। हापुड़ की एक प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले मंगल सरोज ने मात्र ₹39 की एंट्री फीस देकर एक गेमिंग ऐप पर फैंटेसी टीम बनाई और अगली सुबह जब आंख खुली, तो वो ₹4 करोड़ के विजेता बन चुके थे।

यह अद्भुत घटना 29 अप्रैल को घटी, जब आईपीएल 2025 के एक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने थे। मंगल ने गेमिंग ऐप पर अपनी फैंटेसी टीम बनाई थी। यह उनकी 77वीं कोशिश थी—इससे पहले वो कई बार प्रयास कर चुके थे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

₹39 में बदली किस्मत: 4 करोड़ की राशि में से टैक्स कटौती के बाद उन्हें ₹2.80 करोड़ मिलेंगे।
मंगल ने बताया कि वह इस धनराशि का उपयोग सबसे पहले अपने कच्चे मकान को पक्का घर बनवाने में करेंगे। साथ ही वे भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कोई अच्छा व्यापार शुरू करने की योजना भी बना रहे हैं।

मूल रूप से अकिल थाना क्षेत्र के घासी राम का पुरवा गांव के निवासी मंगल सरोज एक बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता सुखलाल सरोज खेती-बाड़ी करके परिवार चलाते हैं, लेकिन उनके पास खुद की जमीन नहीं है। वह दूसरों की जमीन बटाई पर लेकर खेती करते हैं, जिसमें फसल का आधा हिस्सा मालिक को देना होता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

₹39 में बदली किस्मत: इस बड़ी जीत के बाद मंगल सरोज अब सोशल मीडिया पर छा गए हैं। गांव में बधाई देने वालों का तांता लगा है और पूरे परिवार में खुशी और उत्सव का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close