CM हेमंत सोरेन एक्शन में : समाज कल्याण पदाधिकारी को मंच से किया सस्पेंड

गोड्डा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद गोड्डा जिला के समाज कल्याण पदाधिकारी अनिशा कुजूर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उनपर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभुक बालिकाओं को ससमय योजना का लाभ नहीं पहुंचाना और अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं पूर्व से दिए गए सरकारी निर्देशों की अवहेलना एवं उदासीनता बरतने का आरोप है.

गोड्डा में कार्यक्रम के दौरान सीएम ने स्कूली बच्चों से किशोरी समृद्धि योजना की स्थिति जाननी चाही तो खुद स्कूली बच्चों ने बताया कि उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्होंने लड़कियों से सावित्रीबाई फुले योजना के लाभ के बारे में भी बात की, जिसमें कई लड़कियों ने भीड़ में से हाथ हिलाकर कहा कि हमें लाभ नहीं मिल रहा है. जिसके कारण सीएम थोड़े नाराज हो गए और उन्होंने जिले के समाज कल्याण अधिकारी को तुरंत निलंबित करने का आदेश दे दिया. उन्होंने यह भी आदेश दिया कि संथाल परगना प्रमंडलीय आयुक्त के कार्यालय में प्रतिदिन उनकी उपस्थिति दर्ज करायी जायेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसी भी सूरत में लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जो भी महत्वाकांक्षी योजनाएं दी गई हैं वे किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए हैं, चाहे वह सावित्रीबाई फुले योजना हो या किशोरी समृद्धि योजना. शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विवाह उन्मूलन और लोगों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में ये सभी योजनाएं बहुत महत्वपूर्ण हैं. ऐसे में इन योजनाओं में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. यह झारखंड के विकास की योजना है और झारखंड के विकास से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई होगी. उन्होंने अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार ने गरीबों के लिए जो भी किया है, योजनाएं दी हैं, उन तक पहुंचनी चाहिए. इसके लिए सभी अधिकारी धरातल पर जाकर देखें और सुनिश्चित भी करें.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close