बड़ी कारवाई : प्रशासनिक दृष्टिकोण से इन जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) का हुआ तबादला, देखें आदेश

रांची। स्वास्थ्य विभाग ने कर्मियों की शिकायत पहुंचने पर बड़ी कारवाई की है। NHM के अभियान निदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। स्थानांतरण आदेश पर अपर मुख्य सचिव की भी स्वीकृति ली गई है।

झारखंड एनएचएम अंतर्गत जिला कार्यक्रम प्रबंधक पर गाज गिरी है। रांची जिला के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) समरेश कुमार सिंह एवं गढ़वा जिला के जिला कार्यक्रम प्रबंधक(DPM ) प्रवीण कुमार सिंह को अंतर जिला स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची जिला के कार्यक्रम प्रबंधक को गढ़वा जिला कार्यक्रम प्रबंधक की जिम्मेवारी दी गई है वही गढ़वा जिला के कार्यक्रम प्रबंधक को रांची जिला के जिला कार्यक्रम प्रबंधक की जिम्मेवारी दी गई। ये स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है की प्रशासनिक दृष्टिकोण से ये स्थानांतरण आदेश अगले आदेश जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close