झारखंड में नक्सलियों का बड़ा सरेंडर! 15 लाख का इनामी कमांडर समेत 20 से ज्यादा उग्रवादी हथियार डालेंगे?

सूत्रों के मुताबिक 28 जुलाई को रांची पुलिस मुख्यालय में 20 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण कर सकते हैं। हालांकि, झारखंड पुलिस ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रांची। झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिलने की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, भाकपा (माओवादी) से जुड़े 20 से अधिक नक्सली पुलिस के संपर्क में हैं और वे 28 जुलाई को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर सकते हैं। हालांकि, झारखंड पुलिस ने अभी तक इस संभावित सरेंडर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

15 लाख का इनामी जोनल कमांडर भी शामिल होने की चर्चा

जानकारी के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वालों में 15 लाख रुपये का इनामी जोनल कमांडर भी शामिल हो सकता है। इसके अलावा 5 लाख से 10 लाख रुपये तक के इनामी कई अन्य नक्सलियों के भी मुख्यधारा में लौटने की तैयारी की खबर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों का यह भी दावा है कि संभावित सरेंडर करने वालों में एक रीजनल कमांडर और एक सब-जोनल कमांडर स्तर के उग्रवादी भी शामिल हैं।

हथियारों के साथ सरेंडर की तैयारी

बताया जा रहा है कि सभी नक्सली अपने हथियारों के साथ रांची पुलिस मुख्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण करेंगे। यदि ऐसा होता है, तो इसे झारखंड पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर झारखंड पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि यदि आत्मसमर्पण कार्यक्रम तय कार्यक्रम के अनुसार होता है, तो पुलिस मुख्यालय में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close