भारत में घुसपैठ के लिए ममता बनर्जी ने केंद्र को बताया दोषी…दी चेतावनी !

भारत के कई राज्यों में अवैध रुप से बांग्लादेशी घुसपैठ आ बसे हैं. इससे राज्यों की डेमोग्राफी में बड़ा बदलाव  हो रहा है. हालांकि घुसपैठ की जिम्मेदारी ने केंद्र सरकार लेने को तैयार है और  न ही राज्यों की सरकार. दोनों सरकारें एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती रहती हैं. इसी बीच पं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भारत में घुसपैठ के लिए  केंद्र की मोदी सरकार और बीएसएफ पर आरोप लगाए हैं.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बड़ा आरोप लगाते हुए बीएसएफ पर सवाल खड़े किए हैं. ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों पर पश्चिम बंगाल को अस्थिर करने के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंगाल में घुसने देने का आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर दिया. केंद्रीय बलों पर पश्चिम बंगाल को अस्थिर करने के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंगाल में घुसने देने का आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ममता बनर्जी ने इसे केंद्र की ‘नापाक योजना’ बताते हुए आरोप लगाया कि बांग्लादेश सीमा की रक्षा करने वाली बीएसएफ बंगाल में घुसपैठ की अनुमति दे रही है और महिलाओं पर अत्याचार भी कर रही है. प्रशासनिक बैठक के दौरान ममता बनर्जी की यह टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ज़रिए यह कहे जाने के कुछ सप्ताह बाद आई है कि ‘बांग्लादेश से घुसपैठ’ बंगाल में शांति को बाधित कर रही है. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा,’लोग बीएसएफ इस्लामपुर, सीताई, चोपड़ा के रास्ते से घुस रहे हैं, हमारे पास खबर है. आप विरोध क्यों नहीं कर रहे हैं? सीमा बीएसएफ के हाथ में है. अगर किसी को लगता है कि वे बंगाल में घुसपैठ कर रहे हैं और तृणमूल को बदनाम कर रहे हैं, तो उन्हें चेतावनी दी जानी चाहिए कि तृणमूल कांग्रेस ये काम नहीं करती है. बीएसएफ के गलत कामों का समर्थन करके तृणमूल को गाली न दें.’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close