झारखंड मुक्ति मोर्चा का घोषणा पत्र जारी: स्थानीयता, 10 लाख नौकरी सहित किसानों के लिए भी बहुत कुछ, पढ़िये क्या है झामुमो का अधिकार पत्र

Jharkhand Mukti Morcha's manifesto released: Localism, 10 lakh jobs and many more for farmers, read what is JMM's charter

JMM Manifesto: पहले चरण के 48 घंटे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपना अधिकार पत्र जारी किया। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने ये अधिकार पत्र जारी किया है। अधिकार पत्र में अगले 5 साल में दस लाख नौकरी और रोज़गार के साथ-साथ हर साल JPSC और JSSC से नियुक्ति परीक्षा लेने और कैलंडर जारी करने की बात कही गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। 22 पन्ने के इस घोषणा पत्र में किसानों के लिए बड़ा वादा किया गया है। झामुमो ने कहा है कि किसानों को बिना ब्याज के कृषि ऋण दिया जाएगा। खेतिहर मजदूरों के लिए भी कई वायदे झामुमो के इस मेनिफेस्टो में हैं। मेनिफेस्टो को पार्टी ने ‘अधिकार पत्र’ नाम दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

अधिकार पत्र में झारखंड एवं झारखंड के स्थानीय लोगों के अधिकार की बात की गई है, तो कृषि, किसान एवं खेतिहर मजदूर, शिक्षा एवं रोजगार, महिलाओं के अधिकार, स्वास्थ्य, खाद्य एवं सामाजिक सुरक्षा, उद्योग, शहर एवं पर्यटन, राज्यकर्मी एवं अनुबंधकर्मी के साथ-साथ खेलकूद से जुड़े लोगों के लिए भी घोषणाएं की गईं हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close