Monsoon Tasty Dishes : खाते ही स्वाद से भर जाएगा दिन…बरसात के मौसम में इन Tasty Dish से दोगुना बढ़ाएं मजा

Best Monsoon Food: पूरे भारत में मानसून का सुहावना मौसम शुरू हो गया है. बारिश ने दस्तक देकर सबका मन खुश कर दिया है. ऐसें में बारिश के दौरान खाने को कुछ टेस्टी मिल हो जाए तो और ज्यादा मजा आ जाए. बारिश के मौसम में अगर आपके सामने चाय के साथ पकोड़े की प्लेट या लाजवाब डिश आपके सामने रख दी जाए तो दिल खुश हो जाता है. मानसून सीजन में गरमा-गरम डिश खाने का अलग ही मजा है.

आमतौर पर बारिश के मौसम में लोग चाय के साथ पकोड़े खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है पकोड़े के अलावा कई टेस्टी डिश मौजूद है जिसे खाकर बारिश में मजा आ जाएगा. आज हम आपको लाजवाब डिश के बारे में बताने वाले हैं जिनका असली मजा बरसात के मौसम में आता है. ऐसे में आप इस मौसम मेन्यू लिस्ट में जरूर शामिल करना न भूलें.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समोसा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत में मानसून सीजन में सबसे ज्यादा जिस डिश को खाया जाता है वो समोसा है. बारिश के मौसम में गरमा-गरम समोसा के साथ चाय मिल जाए तो मजा आ जाता है. अगर आप बारिश के मौसम में कुछ टेस्टी डिश की तलाश में हैं तो समोसा खा सकते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पकौड़ी

समोसा के अलावा कपड़े भी लोगों बारिश में खाना पसंद हैं. बारिश का नाम सुनते ही लोगों को पकौड़े खाने का मन कर ही जाता है. बरसात के समय आप अलग-अलग तरह के पकोड़े बनाकर सुहावना मौसम का आनंद ले सकते हैं. आप चाहें तो प्याज के पकोड़े, आलू के पकोड़े, पनीर के पकोड़े, दाल के पकोड़े, मिर्च के पकोड़े, गोभी के पकौड़े जैसे पकौड़े खाकर बारिश का मजा लें.

भुट्टा

बारिश के मौसम भुट्टा खाने का मजा ही कुछ और है. भुट्टा पर नींबू और काला नमक लगाकर खाने में बड़ा मजा आता है. बारिश में बाहर ठेले वाले के पास भुट्टा खाने में स्वाद और बढ़ जाता है. आप चाहें तो घर पर भुट्टे की अलग-अलग रेसीपी भी बनाकर बारिश का आनंद ले सकते हैं.

कटलेट

मानसून सीजन में गरमा-गरम कटलेट को कोई कैसे भूल सकता है. बारिश शुरू होते ही चाय और कटलेट का स्वाद जब आपके जीभ पर लगता है तो मन खुश हो जाता है. ऐसे में अगर इस मौसम में रोज शाम को कटलेट-चटनी और चाय मिल जाए तो शाम बन जाए.

मैगी

सिर्फ सर्दी के मौसम में ही नहीं बल्कि बारिश के मौसम में भी मैगी खाने का अलग ही मजा है. बारिश का मौसम में इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है. इस बारिश में आप अलग-अलग तरह की मैगी डिशेज ट्राई कर सकते हैं.

Related Articles

close