मसूद अजहर के करीबी मौलाना रहीमुल्ला तारिक को अज्ञात हमलावर ने मारी गोली,धार्मिक सभा में होने जा रहा था शामिल

कराची। पाकिस्तान में अज्ञात हमालवरों द्वारा जैश के करीबी की गोली मार कर हत्या कर दी। ताजा मामला कराची से आया है जहां मौलाना रहीमुल्ला तारिक की गोली मारकर हत्या कर दी है. मौलाना रहीमुल्ला जैश चीफ मसूद अजहर का करीबी बताया जा रहा है. मौलाना तारिक अक्सर भारत विरोधी जलसों में भारत के खिलाफ भी जमकर जहर उगलता था.

क्या कहती है पुलिस

आपको बता दें कि पाकिस्तान हाल के दिनों में कई भारत विरोधी आतंकवादियों को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. लश्कर ए-तैयबा के पूर्व कमांडर अकरम खान उर्फ अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अकरम भारत के खिलाफ जहर उगलता था. वह 2018 से 2020 तक लश्कर में भर्ती का काम देखता था. अकरम लश्कर के टॉप कमांडर्स में रहा है. वह लंबे वक्त से आतंकी गतिविधियों में शामिल था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आतंकवादी हमलों में रहता था शरीक

बताया गया की कराची के ओरंगी टाउन में एक भारत विरोधी जलसे का आयोजन किया जा रहा था और मौलाना रहीमुल्ला उसमें शामिल होने के लिए जा रहा था. पुलिस के बयान के मुताबिक, ‘मरने वाले की पहचान मोलाना रहीमुल्ला तारिक के रूप में हुई है. वह एक धार्मिक सभा में शामिल होने जा रहे थे तभी अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं. यह घटना टारगेट किलिंग का मामला प्रतीत होता है.’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close