13 मई 2025 सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए आज का ताजा भाव

Big drop in gold and silver prices on 13 May 2025, know today's latest price

13 मई 2025 सोना चांदी रेट: आज मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना सोमवार के ₹96,416 प्रति 10 ग्राम के मुकाबले आज ₹93,076 पर गया है, यानी कीमत में ₹3,300 की गिरावट हुई है। वहीं, चांदी भी ₹95,726 से घटकर ₹94,095 प्रति किलो हो गई है।

आज सुबह के प्रमुख रेट इस प्रकार हैं:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहरों में आज का गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम):
दिल्ली: 22K ₹88,950 | 24K ₹97,030 | 18K ₹72,780
मुंबई: 22K ₹88,800 | 24K ₹96,880 | 18K ₹72,660
चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और गुवाहाटी में भी 22K का रेट ₹88,800 और 24K का ₹96,880 रहा।

सोने की शुद्धता कैसे तय होती है?
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध (99.9%) होता है लेकिन इससे जेवर नहीं बनते। आभूषणों के लिए आमतौर पर 22 कैरेट सोना (91.6% शुद्ध) का इस्तेमाल किया जाता है। अन्य कैरेट्स जैसे 18K, 14K आदि की शुद्धता क्रमशः 75% और 58.5% होती है।

Related Articles

close