मंईया सम्मान योजना : भाजपा ने आंदोलन का किया ऐलान, बाबूलाल मरांडी बोले, 18 लाख महिलाओं ने क्या बिगाड़ा है आपका, JMM ने किया पलटवार…

Maiya Samman Yojana: BJP announced agitation, Babulal Marandi said, what harm have 18 lakh women done to you, JMM retaliated...

Mainya Samman Yojna : झारखंड में मंईया सम्मान योजना पर फिर से राजनीति गरमायी हुई है। पहले योजना की राशि नहीं मिलने पर विपक्ष सवाल उठा रहा था, अब 18 लाख महिलाओं के खाते में पैसे क्यों नहीं आये? इस पर सवाल पूछे जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार ने जवाब मांगा है कि आखिर 18 लाख महिलाओं के खाते में पैसे क्यों रोक गये।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाबूलाल मरांडी के सवाल पर झामुमो ने पलटवार किया है। झामुमो ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि बाबूलाल जी सम्मान राशि सभी बहनों के खाते में जरूर आयेगी, भाजपा ने अपने संपन्न नेताओं के परिवार के जो नाम जोड़े हैं, वो जरूर कटेंगे। झामुमो ने पूछा है कि हरियाणा में चुनावी वादे के बावजूद अभी तक राशि नहीं आयी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली में सिर्फ 10 लाख महिलाओं के लिए योजना की घोषणा हुई है। राजस्थान में भी अभी योजना शुरू नहीं हुई है। महाराष्ट्र में अब तक राशि क्यों नहीं पढ़ाई गयी है। असम में सिर्फ 1000 रुपये क्यों? ओड़िशा में सिर्फ 830 रुपये ही क्यों। झारखंडी मूर्ख नहीं है, चुनाव में आपके ये उन्मादी विचार नहीं टिकेट और आगे भी नहीं चलेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाबूलाल मरांडी ने पूछे थे ये सवाल

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि, हेमंत सोरेन जी ने चुनाव से पहले 56 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की राशि देने का ऐलान किया था, लेकिन दिया बस 38 लाख को… हेमंत जी बाक़ी 18 लाख महिलाओं ने क्या बिगाड़ा है आपका? अब महज़ 38 लाख महिलाओं के खाते में ही राशि भेजी जा रही है। शेष 18 लाख महिलाओं को अयोग्य या तकनीकी बाध्यता या कोई अन्य कारण बताकर उनकी राशि रोक दी गई है। बहानेबाजी छोड़कर राज्य सरकार सभी महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी करे, अन्यथा महिलाओं के हक़ में भाजपा चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी।

 

झामुमो ने किया पलटवार 

झामुमो ने अपने पोस्ट में लिखा कि….बाबूलाल जी – सभी बहनों के खातों में सम्मान राशि अवश्य जाएगी। हाँ – भाजपा ने अपने फले-फूले नेताओं के परिवार के नाम जो जोड़ दिए है वे जरूर कटेंगे। वैसे – हरियाणा में चुनावी वादे के बावजूद राशि अब तक नहीं मिली – दिल्ली में मात्र 10 लाख महिलाओं के लिए अभी तक योजना का नाम लिया गया – राजस्थान में अब तक शुरू नहीं हुआ – महाराष्ट्र में अब तक राशि नहीं बढ़ी क्यों ? – असम में मात्र 1000 रुपये क्यों ? – उड़ीसा में मात्र 830 रुपये क्यों ? हम झारखंडी बेवकूफ नहीं है – चुनाव में भी आपके उन्मादी विचार नहीं टिके आगे भी नहीं चलेंगे। और हाँ होली की शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close