नियमितिकरण की मांग पर स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक संपन्न, आंदोलन का जल्द लेंगे फैसला

रांची। राज्यभर के स्वास्थ्य कर्मी अब फिर नियमितीकरण की मांग पर लामबंद होने लगे हैं। रविवार 7 जनवरी को स्थाई समायोजन सहित अन्य मांग को लेकर झारखंड MPW कर्मचारी संघ और झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले बैठक रांची स्थित स्वास्थ्य निदेशालय परिसर में संपन्न हुई। बैठक में राज्य भर से MPW स्वास्थ्य कर्मियों ने हिस्सा लिया।

हाल में हुई है बढ़ोतरी

राज्य भर के mpw कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य विभाग वित्त विभाग के संकल्प के अनुरूप मानदेय में बढ़ोतरी संबंधी आदेश दे चुका है। वावजूद इसके एमपीडब्ल्यू कर्मी नियमितिकरण की मांग कर रहे है। उनका मानना है की मानदेय बढ़ोतरी का आदेश जारी होने के वावजूद कर्मी आक्रोश में हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में उपस्थित संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर स्थाई समायोजन की मांग पर विभाग गंभीरता नहीं दिखाते हैं तो झारखंड MPW कर्मचारी संघ, झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ स्वास्थ्य मंत्रालय का घेराव करेंगे। इसकी अध्‍यक्षता महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह करेंगे।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार, महासचिव मंगल हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष कृष्णा महतो, उपाध्यक्ष सुजीत कुमार, जावेद अंसारी, प्रभाकर पाठक, कार्यालय सचिव अमरेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी बीरेंद्र कुमार महली एवं राज्य भर के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न जिलों से MPW स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close