2400 ग्रेड पे की मांग के साथ अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न : जल्द बनेगी आंदोलन पर रणनीति

गिरिडीह : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ जिला शाखा गिरिडीह की बैठक महासंघ भवन में साथी श्री अशोक कुमार सिंह नयन के अध्यक्षता में महासंघ भवन गिरिडीह में संपन्न हुई। जिसमें अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री मुक्तेश्वर प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में लिपिकों ने भाग लिया। इस बैठक में मुख्य रूप से अवधेश कुमार यादव ,अनुज कुमार सिंह ,रवि शंकर ,बम शंकर प्रसाद सिंह, बम शंकर शर्मा, अरविंद पांडे,मो सिंटू, साकेत कुमार इत्यादि ने भाग लिया बैठक की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए श्री अवधेश कुमार यादव के अनुरोध पर उपस्थित साथियों ने अपना अपना परिचय दिया एवं समवर्गीय समस्याओं से अवगत कराया।

बैठक को संबोधित करते हुए अनुज कुमार सिंह ने समेकित समस्याओं को प्रस्तुत किया जिस पर सभी लोगों के द्वारा सहमति दी गई। बैठक को JMOA के प्रदेश महामंत्री मुक्तेश्वर प्रसाद ने आश्वस्त किया की लिपिकों की समस्याओं हेतु शीघ्र ही रांची में बैठक कर आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह नयन ने कहा कि लिपिकों के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है जिसमें सबों का नियुक्ति से ग्रेड पे 2400 किया जाना ,क्षेत्रीय लिपिकों के लिए नियमावली का प्रकाशन ,जेपीएससी सिमित परीक्षा में अनुसचिवीय कर्मचारियों(अनुकंपा सहित) को शामिल करना इत्यादि मांगों की प्राप्ति हेतु महासंघ का समर्थन दिया गया विचारोंप्रांत निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किया गया
1, क्षेत्रीय कार्यालय के लिपिकों का स्पष्ट नियमावली का गठन किया जाए तथा सभी क्षेत्रीय कार्यालय में एकसमान लिपिकीय पद की संरचना सृजित की जाए।
2, नियुक्ति से ग्रेड पे 2400 किया जाए।
3, अनुसचिवीय कर्मचारियों(अनुकंपा सहित) को jpsc सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल किया जाए।
4, शिक्षा विभाग अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय एवम विद्यालय के लिपिकों का शिक्षक बहाली में 1% आरक्षण पुनः लागू किया जाए।
अंतिम में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बैठक की समाप्ति की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close