51 हजार युवाओं को नौकरी का मेगा गिफ्ट! पीएम मोदी कल बांटेंगे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले को लेकर बढ़ी हलचल

47 शहरों में एक साथ होगा बड़ा आयोजन, रेलवे से गृह मंत्रालय तक हजारों पदों पर युवाओं की एंट्री

Narendra Modi शनिवार को आयोजित होने वाले 19वें रोजगार मेले में देशभर के युवाओं को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 19वां रोजगार मेला देशभर के 47 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें चयनित उम्मीदवार भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे। जिन विभागों में नियुक्तियां की जा रही हैं, उनमें रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग समेत कई बड़े मंत्रालय शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि रोजगार मेले की शुरुआत से अब तक आयोजित 18 मेलों के जरिए करीब 12 लाख नियुक्ति पत्र युवाओं को दिए जा चुके हैं। सरकार इसे मिशन मोड में चलाए जा रहे सबसे बड़े रोजगार अभियानों में से एक मान रही है।

जनवरी में आयोजित 18वें रोजगार मेले के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि युवाओं को कौशल से जोड़ना और उन्हें रोजगार व स्वरोजगार के अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा था कि रोजगार मेला अब एक मजबूत व्यवस्था का रूप ले चुका है, जिसके जरिए लाखों युवाओं को सरकारी विभागों में अवसर मिले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में शामिल है और सरकार लगातार देश-विदेश में युवाओं के लिए नए अवसर तैयार करने में जुटी है। उन्होंने दावा किया था कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप इकोसिस्टम और डिजिटल इंडिया अभियान के कारण रोजगार के नए रास्ते तेजी से खुल रहे हैं।

सरकार के मुताबिक, देश में करीब दो लाख रजिस्टर्ड स्टार्टअप 21 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार दे रहे हैं। वहीं डिजिटल इंडिया के विस्तार से एनिमेशन, डिजिटल मीडिया और टेक्नोलॉजी सेक्टर में भी युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं। अब 19वें रोजगार मेले पर लाखों युवाओं की नजरें टिकी हैं, जिन्हें सरकारी नौकरी का इंतजार है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close