पाटन में मेगा विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को बताए गए कानूनी अधिकार और सरकारी योजनाओं के लाभ, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पलामू की पहल

Mega legal awareness camp in Patan; villagers informed about legal rights and benefits of government schemes—an initiative of the District Legal Services Authority, Palamu.

पलामू। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) पलामू की ओर से रविवार को पाटन प्रखंड में मेगा लीगल अवेयरनेस (एम्पावरमेंट) कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न सामाजिक और कानूनी विषयों के प्रति जागरूक करना था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, महिला एवं बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिविर में मौजूद लोगों की कानूनी समस्याओं को सुना गया और उन्हें आवश्यक कानूनी परामर्श भी उपलब्ध कराया गया। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार, अंचल कार्यालय की टीम, पारा लीगल वालंटियर (PLV) सूर्यदेव यादव, प्रमोद कुमार शुक्ला, शैलेश कुमार, रवींद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभुकों को साइकिल, खाद-बीज, विधवा पेंशन, सर्वजन पेंशन एवं स्वीकृति पत्र का भी वितरण किया गया।

शिविर का समापन ग्रामीणों से विधिक सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने की अपील के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close