महबूब, महबूबा और मौत का खेल….2 साल तक लिव-इन…फिर आधी रात मौत का खौफनाक खेल…प्रेमिका का गला घोंटा…रेलवे ट्रैक पर फेंककर रची आत्महत्या की साजिश…

24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार; रिश्ते से नाराजगी बनी हत्या की वजह

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां दो साल तक साथ रहने के बाद एक युवक ने कथित तौर पर अपनी साथी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को रेलवे ट्रैक पर रखकर पूरे मामले को आत्महत्या या ट्रेन हादसे का रूप देने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, महावीर लोधी ने शिकायत दर्ज कराई कि करीब दो वर्ष पहले उनकी 20 वर्षीय बेटी पुष्पा को गंगासागर अपने साथ ले गया था। दोनों राधानगर क्षेत्र में किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस दौरान परिवार का पुष्पा से संपर्क लगभग समाप्त हो गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुछ दिनों बाद बीबीपुर रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस द्वारा जारी तस्वीर देखने के बाद परिजनों ने शव की पहचान पुष्पा के रूप में की। इसके बाद मृतका के पिता की तहरीर पर गंगासागर सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने तेजी से जांच करते हुए गंगासागर, राजकुमार और लवलेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी गंगासागर ने कथित तौर पर अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि लिव-इन रिश्ते को लेकर परिवार और रिश्तेदार नाराज थे, जिससे वह सामाजिक दबाव महसूस कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक, इसी तनाव के चलते उसने पुष्पा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने बेटे, एक रिश्तेदार और एक अन्य साथी की मदद से शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में ले जाकर बीबीपुर रेलवे ट्रैक पर रख दिया, ताकि मामला आत्महत्या या रेल हादसा लगे और हत्या का शक न हो।

फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की आगे जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close