2400 ग्रेड पे और प्रोन्नति की मांग पर विधायक डा सरफराज अहमद और सुदीप कुमार सोनू की उपस्थिति में CM हेमंत सोरेन को सौंपा ज्ञापन

गिरिडीह। नया परिसदन भवन गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरिडीह विधायक सुदीप कुमार सोनू तथा गांडेय विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद के उपस्थिति में झारखंड राज्य अंतर्गत लिपिकों को नियुक्ति तिथि से 2400ग्रेड पे तथा प्रोन्नति प्रदान करने का ज्ञापन झारखंड मुफस्सिल लिपिक मोर्चा के संयोजक विकाश कु सिन्हा द्वारा दिया गया है।

वर्ष 2004 के पूर्व नियुक्त लिपिकों को नियुक्ति 2400ग्रेड पे में की जाती थी परंतु वित्त विभाग के ज्ञापांक 1543 दिनांक 10/07/2004 के द्वारा नियम विपरीत आदेश निकाल कर वेतनमान 1900ग्रेड पे कर दिया गया है । सभी विभागों में लिपिकों का प्रोन्नति नियमावली भी अलग अलग है,जबकि पद ,योग्यता और कार्य एकसमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लिपिक मोर्चा के सदस्यों ने बताया की शिक्षा विभाग में लिपिकों का कोई प्रोन्नति नियमावली ही नही बनाई गई है जिसके कारण पूरे सेवाकाल में कोई प्रोन्नति लिपिकों को प्रदान नही की जा रही है। इसी सब विभेद को दूर करने हेतु मुख्यमंत्री को ज्ञापन समर्पित किया गया।साथ में झारखंड राज्य शिक्षकेतर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री बामशंकर प्र सिंह ,झारखंड मुफस्सिल लिपिक मोर्चा के गिरिडीह जिला सचिव अवधेश कुमार एवम गिरिडीह जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री अनुज कुमार सिंह उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close