पारा शिक्षक की मौत : घर जाने के दौरान सड़क हादसे में पारा शिक्षक की हुई दर्दनाक मौत

हजारीबाग : हजारीबाग के विष्णुगढ़ में बुधवार की रात सड़क हादसे में घायल शिक्षक संतोष महतो की मौत हो गई. वह कैलुजारा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के पारा शिक्षक थे.
वह बाइक से अपने घर जा रहे थे, तभी पीछे से दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये. घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गयी. वह विष्णुगढ़ के जमनीजार के रहने वाले थे।
ये खबर भी पढ़ें…










