MIG 29K fighter crashed: नौ सेना का लड़ाकू विमान गोवा में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने कूदकर बचाई जान

MIG Fighter Crashed: गोवा में भारतीय नौ सेना का लड़ाकू विमान MIG 29 K बुधवार को क्रैश हुआ है। विमान तकनीकी खराबी आने के कारण समुद्र के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना के समय निर्माण नियमित उड़ान पर था और अपने बेस की ओर वापस लौट रहा था। हालांकि पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पायलट की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, भारतीय नौसेना ने इस बात की जानकारी दी है।

एजेंसी से प्राप्त सूचना के अनुसार दुर्घटना से ठीक पहले यह लड़ाकू विमान अपने बेस की ओर लौट रहा था दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना ने जांच समिति गठन किया है। बताया जा रहा है कि नौसेना का यह MIG -29 K लड़ाकू विमान नियमित उड़ान पर था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा

नौसेना की ओर से ट्वीट पर जानकारी दी गई है की लड़ाकू विमान गोवा के समुद्र तट के ऊपर नियमित उड़ान पर था। तभी इसमें किसी तकनीकी खराबी का पता चला जिसके बाद पायलट अपने बेस स्टेशन की ओर लौटने लगा। इसी दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया ।दुर्घटना के ठीक पहले पायलट ने खुद को सकुशल इजेक्ट कर लिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close