झारखंड : महाकुंभ में हुई घटना पर मंत्री दीपिका पांडेय ने संवेदना प्रकट की

प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। हादसे में 14 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं। हालांकि, प्रशासन ने मौत या घायलों की संख्या को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

प्रयागराज के इस दुखद घटना में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अपनी संवेदना प्रकट की है. मंत्री दीपिका पांडेय ने ट्वीट कर लिखा- मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ में अप्रत्याशित भीड़ के कारण हुई भगदड़ में कई लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना में अनेक श्रद्धालु घायल भी हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने का संबल दें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close