झारखंड में यूरिया संकट पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का केंद्र पर आरोप, जानें क्या है पूरा मामला?

Minister Shilpi Neha Tirkey accuses the Center over urea crisis in Jharkhand, know what is the whole matter?

झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शुक्रवार देर शाम धनबाद परिसदन में आयोजित एक प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार पर झारखंड के प्रति सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया. वह धनबाद में संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थीं.

मंत्री ने केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार

इस दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि इस वर्ष झारखंड में अच्छी बारिश हुई है और खेती का रकबा भी बढ़ा है. लेकिन किसानों को अपेक्षित मात्रा में यूरिया नहीं मिल रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसी भी मामले में केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है. उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई जीएसटी परिषद की बैठक में झारखंड की समस्याएं उठाई गईं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं मिला. राज्य में चल रहे यूरिया संकट को लेकर कृषि मंत्री ने केंद्र को जिम्मेदार ठहराया.

कम मात्रा में मिली यूरिया

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य को जितनी यूरिया मिलनी चाहिए थी, उससे कम मात्रा में यूरिया आवंटित किया है, जिससे किसानों को खासी परेशानी हो रही है.

विस्थापन आयोग का होगा गठन

प्रेस वार्ता में मंत्री ने हाल ही में हुई राज्य कैबिनेट बैठक के एक अहम निर्णय का भी उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार ने विस्थापन आयोग गठन का निर्णय लिया है, जो वर्षों से लंबित विस्थापित परिवारों की मांग को पूरा करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है.

उन्होंने कहा कि आयोग जल्द काम शुरू करेगा और विस्थापितों को न्याय दिलाने की दिशा में यह एक ठोस कदम साबित होगा.

Related Articles

close