Arijit Singh के साथ लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हुई बदतमीजी, सिंगर के हाथ में आई चोट

दुनिया को अपनी आवाज से दीवाना बनाने वाले मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह इस वक्त काफी चर्चा में है। दरअसल, सिंगर के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में वह महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने अरिजीत का हाथ तेजी से खींच दिया और उन्हें चोट भी आई।

इस वीडियो अरिजीत कहते सुनाई दे रहे हैं कि, आप मुझे खींचने की कोशिश कर रहे थे। प्लीज स्टेज पर आई। सुनो, मेरे हाथ में तकलीफ हो रही है, ठीक है? आपको ये समझना होगा। मेरी बात सुनिए, मैं वैसे टाइप का व्यक्ति नहीं हूं जो बिना किसी कारण किसी को दोष दूं, ठीक है? मेरे हाथ में सच में दर्द हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

View this post on Instagram

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

A post shared by Arijit Singh (@arijitsinghliveupdates)

आप यहां मजे करने आए हैं, कोई बात नहीं। लेकिन, अगर मैं परफॉर्म ही नहीं कर पाऊंगा हूं, तो आप इंजॉय कैसे करेंगे। यह बहुत सिंपल बात है। आप मुझे ऐसे खींच रहे हो… अब मेरे हाथ कांप रहे हैं। क्या मैं चला जाऊं? इसके बाद अरिजीत सिंह ने कहा, आपने मुझे इस तरह क्यों खींचा? मेरा हाथ अभी कांप रहे हैं। मैं अपना हाथ हिला नहीं पा रहा हूं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब सिंगर परफॉर्मेंस के फैंस से बातचीत कर रहे थे। तभी एक शख्स ने उनसे हाथ मिलाने की कोशिश में उनका दायां हाथ तेजी से खींच दिया। इससे सिंगर का संतुलन बिगड़ा और उन्हें हाथ पर चोट आई।

Related Articles

close