झारखंड : महिला सशक्तिकरण के लिए झारखंड सरकार का बड़ा कदम…विधायक कल्पना सोरेन ने की घोषणा

Jharkhand: Jharkhand government's big step for women empowerment...MLA Kalpana Soren made the announcement

रांची : विधायक कल्पना सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में विभिन्न समूहों से पहुंची महिलाओं ने मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने राज्य की समस्त महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक से मिलने पहुंची महिलाओं ने उन्हें ज्ञापन के माध्यम से अपनी कुछ मांगो एवं भावनाओं से अवगत कराया।

मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार झारखंड की महिलाओं को शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का निरंतर प्रयास कर रही है। विधायक ने कहा कि जल्द ही राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आगे बढ़ रहा झारखंड

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य की महिलाओं को उनका हक-अधिकार देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिन-प्रतिदिन झारखंड सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। राज्य की महिलाओं के त्याग, संघर्ष और तकलीफ को राज्य सरकार ने करीब से देखा है। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि यहां की महिलाओं के चेहरे पर सदैव खुशी झलकती रहे। राज्य सरकार महिलाओं की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रही है। सभी को सामाजिक न्याय का अवसर प्रदान किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि महिला सशक्तिकरण विकसित झारखंड के निर्माण का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में एक संवेदनशील और मजबूत सरकार के गठन में आप सभी महिलाओं का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ है। राज्य की महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में सम्मान देते हुए आपकी अपनी अबुआ सरकार आगे बढ़ रही है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक कल्पना ने सभी महिलाओं को पुनः एक बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं दी। मौके पर उपस्थित विभिन्न समूह की महिलाओं ने भी विधायक के प्रति आभार जताया। महिलाओं ने विधायक से कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा यहां की नारीशक्ति के कल्याणार्थ किए जा रहे कार्य काफी प्रशंसनीय एवं सराहनीय है। झारखंड की महिलाओं के प्रति राज्य सरकार का संवेदनशील और कृत संकल्पित प्रयास देशभर में अनुकरणीय बना है। मौके पर उपस्थित महिलाओं ने विधायक सोरेन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर विधायक अमित महतो उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close