विधायक जी को सुरक्षा चाहिये… अपनी ही सरकार में विधायक ने मांगी और सुरक्षा… कहा, मेरे पास ..

रांची। बोरिया से विधायक लोबिन हेम्ब्रम को डर लगता है। विधायक जी ने और ज्यादा सुरक्षा की डिमांड की है। फिलहाल उनकी सुरक्षा में दो सशस्त्र गार्ड तैनात हैं, लेकिन इसे वे पर्याप्त नहीं मान रहे हैं। उन्होंने जान के खतरे का अंदेशा बताते हुए पुलिस मुख्यालय से इस बाबत गुहार लगाई है। उल्लेखनीय है कि लोबिन हेम्ब्रम झामुमो नेतृत्व के खिलाफ मुखर रहे हैं। वे लगातार नीतिगत विषयों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बोलते हैं।

लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि उनके दो गार्ड को पर्व में तैनाती की बात कह पिछले वर्ष बुलाया गया। बताया गया था कि उन्हें वापस कर दिया जाएगा, लेकिन गार्डों को वापस नहीं लौटाया गया। उन्हें पूर्व में जान से मारने की धमकी मिली थी। वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें आवास पर तैनात रहने के लिए सशस्त्र गार्ड की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि लोबिन हेंब्रम शुरू से ही काफी मुखर रहे हैं। विधानसभा के बजट सत्र में भी वे लगातार सरकार के खिलाफ बोलते रहे। जब भाजपा के सदस्य नियोजन नीति के सवाल पर आसन के समक्ष आकर नारेबाजी करते थे तो लोबिन हेम्ब्रम भी अपनी सीट पर खड़े होकर सवाल उठाते थे। हालांकि उन्होंने कहा है कि वो आगे भी जनता के पक्ष में आवाज उठाते रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close