विधायक के भतीजे पर लगा बीजेपी महिला कार्यकर्ता से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

खूंटी । विधायक कोचे मुंडा के भतीजे पर दुष्कर्म का आरोप लगा है. युवती ने आरोप लगाया है कि दो बार उसका जबरन गर्भपात कराया गया. . जिससे वो मानसिक एवं शारिरिक रूप से कमजोर हो गई. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिकंजे में ले लिया है.

जानकारी के अनुसार तोरपा विधायक कोचे मुंडा के भतीजे भोदो भेंगरा पर तपकरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. साथ ही युवती ने ये भी कहा है कि दो बार उसका जबरन गर्भपात कराया गया, जिससे वो मानसिक और शारिरिक रूप से कमजोर हो गई है. पीड़िता के अनुसार भोदो भेंगरा ने 2020 से उसके साथ शादी का झांसा देकर शारिरिक संबंध बनाता रहा. शादी करने की बात को लेकर हमेशा टालता रहा लेकिन जब दूसरी बार गर्भपात कराया गया तो उस समय वो शादी करने की बात कही थी लेकिन बाद में मुकर गया. में

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बाबत पीड़िता की लिखित शिकायत के बाद तोरपा पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी भोदो भेंगरा (पिता दुधुआ भेंगरा ) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार पीड़िता तपकरा थाना क्षेत्र की एक भाजपा कार्यकर्ता भी रही है. पार्टी कार्यकर्ता होने के कारण विधायक कोचे मुंडा के भतीजे भोदो से युवती की जान पहचान 2020 में हुई. इसके बाद धीरे धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ. इस भोदो ने शादी करने की बात कहकर लड़की के साथ कई बार सबंध बनाया जबकि उसने दो बार युवती का जबरन गर्भपात भी कराया दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close