मॉडल से लव जिहाद मामले का आरोपी गिरफ्तार, रांची पुलिस ने नेपाल से पकड़ा, बिहार की मॉडल ने लगाये थे आरोप

रांची। मॉडल से लव जिहाद मामले में आरोपी तनवीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। FIR के बाद से फरार चल रहे तनवीर को नेपाल से पकड़ा गया है। तनवीर पर मॉडल ने यौन शोषण, धर्म परिवर्तन, मारपीट और धमकी सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगाये थे। मामले में रांची के गोंदा थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। आरोपी तनवीर खान रांची में एक मॉडलिंग इंस्टीट्यूट चलाता था।

बिहार के भागलपुर की रहने वाली मॉडल का आरोप है कि वो 2021 में मॉडलिंग सीखने रांची आई थी और तनवीर के इंस्टीट्यूट में अपना दाखिला कराया था। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई थी। महिला मॉडल ने आरोप लगाया कि तनवीर ने उससे अपना धर्म छुपाकर दोस्ती की। एक पार्टी में तनवीर ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। इस दौरान रेप का भी आरोप मॉडल ने लगाया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मॉडल का आरोप था कि इस्टीच्यूट छोड़ने के बाद भी आरोपी उसे काफी परेशान करता रहा। मुंबई में भी उसे धमकी दी जाती थी। उसे धर्म परिवर्तन करने को कहा जाता था। इनकार करने पर मॉडल की आपत्तिजनक तस्वीरें परिजनों को भेज दी गयी। पिछले दिनों तनवीर के खिलाफ कोर्ट में बयान दर्ज कराने मुंबई से रांची पहुंची मॉडल ने आरोपी तनवीर के खिलाफ कई साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। वहीं 164 के तहत अपना बयान भी दर्ज कराया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close