मानसून फिर देगा गच्चा: एक जुलाई से फिर बदलेगा मौसम, तापमान में होगी बढ़ोत्तरी, बारिश कुछ दिनों के लिए हो जायेगी गायब

रांची। झारखंड में मानसून तो पहुंच गया है, लेकिन अभी भी जोरदार बारिश का इंतजार है। इधर मौसम विभाग की एक जानकारी ने परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि पहली जुलाई के बाद से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव होगा और तापमान बढ़ोतरी होगी। यह सिलसिला जुलाई के प्रथम सप्ताह तक जारी रहेगा और तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।

हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को भी सामान्यता बादल छाए रहेंगे और दो या अधिक बार मध्यम दर्जे की बारिशहोने की संभावना है। 30 जून और 1 जुलाई को आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ बारिशहोगी, जबकि 2 जुलाई को आंशिक बादल छाए रहने के बाद भी तापमान में उत्तरोतर बढ़ोतरी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संताल परगना में बारिश की कमी की वजह से एक बार फिर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। गोड्डा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि रांची का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 1 से 27 जून के दौरान सामान्य से 56 प्रतिशत कम बारिश हुई। इस दौरान राज्यभर में औसत रूप से 160.2 का रिकॉर्ड है, लेकिन इस वर्ष अब तक सिर्फ 71.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। सबसे खराब स्थिति गोड्डा की है, जहां सामान्य से 90 प्रतिशत कम, चतरा में 72, धनबाद में 75, गिरिडीह में 78, जामताड़ा में 72, पाकुड़ में 85 और रांची में 56 प्रतिशत कम बारिश हुई। सबसे अच्छी बारिश अब तक सिमडेगा में हुई।

कुछ ऐसा रहेगा राजधानी का तापमान
29 जून: सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और दो या अधिक बार मध्यम दर्जे की बारिशकी संभावना, अधिकतम 28 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस।
30 जून: आंशिक बादल छाए रहेंगे मेघ गर्जन के साथ बारिशकी संभावना, अधिकतम 30 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस।
01 जुलाई: आंशिक बादल छाए रहेंगे मेघ गर्जन के साथ बारिशकी संभावना, अधिकतम 32 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस।
02 जुलाई: आंशिक बादल छाए रहेंगे, अधिकतम 32 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close