5 वर्षों से अधिक एक ही जगह जमे ASI समेत 100 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिस हटाए गए…

रांची: राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे प्रतिनियुक्ति पर तैनात 130 पुलिसकर्मियों को हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी प्रतिनियुक्ति पूरी होने के आधार पर हटाया गया है, साथ ही यह भी बताया जा रहा कि एक ही जगह सालों से जमे इन पुलिसकर्मियों को व्यवस्था में सुधार लाने के लिए हटाया गया है।

इसमें 39 ASI, 13 हवलदार और 78 जवान शामिल है। प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी को पुलिस लाईन वापस कर दिया गया है. कई लोग 10 वर्षो से ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे। हटाये गये पुलिसकर्मी का समय पूरा हो गया था। हालांकि इनके स्थान पर नये लोगों की प्रतिनियुक्ति के लिये चयन के बाद प्रतिनियुक्ति की जायेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पांच साल का होता है कार्यकाल

पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार एक ही कार्यालय या प्रतिष्ठान में पांच साल का कार्यकाल होता है। नियम के मुताबिक पांच साल के कार्यकाल समाप्त होने पर तबादला किया जाना अनिवार्य है। DGP के आदेशानुसार एक ही कार्यालय या प्रतिष्ठान में लंबे समय तक पदस्थापित पदाधिकारियों एवं कर्मियो को पदस्थापन या प्रतिनियुक्ति अन्य कार्यालय या प्रतिष्ठान में किया जाये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close