बेटे की लंबी आयु के लिए जितिया उपवास पर थी मां, इधर कलियुगी बेटे ने उजाड़ दी मांग

वैशाली: संतान की लंबी उम्र के लिए मां जितिया का पर्व करती है। वैशाली में भी एक मां ने संतान की लंबी उम्र के लिए जितिया का व्रत रखा। लेकिन जिसके लिए यह व्रत रखा उसी ने उनकी मांग सुनी कर दी। महिला के मंझले बेटे ने गोली मारकर पिता की निर्मम हत्या कर दी। कलयुगी बेटे की इस करतूत से इलाके के लोग भी हैरान हैं। घटना को अंजाम जमीन के एक टुकड़े को लेकर दिया गया है। पिता की हत्या के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार है।

जानकारी के अनुसार महनार थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव निवासी हरिगोपाल राय का अपने मंझले बेटे दीपक कुमार उर्फ जंगली से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। दीपक अपने पिता से जमीन बेचकर पैसे देने की मांग कर रहा था। मगर पिता ने इस मांग को ठुकरा दिया। जिसके बाद वह अपने सहयोगी के साथ मिलकर पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी बेटे ने अपनी मां पर भी जानलेवा हमला किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुत्र ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है. जिसके पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर मामला दर्ज आगे की कार्रवाई में जुट गई है. हत्या के आरोपी पुत्र की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है” -सुरेश कुमार, थानाध्यक्ष, महनार

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close