हलचल तेज : सीएम आवास और राजभवन के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी हुए तैनात

रांची : सीएम आवास और राजभवन के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है. वहीं राजभवन में हलचल तेज हो गई है. डीआईजी अनूप बिरथरे भी सीएम आवास पहुंचे हैं. वह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. वहीं रांची डीसी और एसएसपी भी सीएम हाउस के अंदर गए. पुलिस की एक टुकड़ी भी अंदर गई है. वहीं आईएएस प्रशांत कुमार और डायरेक्टर माइंस भी सीएम आवास के अंदर गए हैं.

बता दें कि थोड़ी ही देर पहले कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के गेट नंबर दो से दो टूरिस्ट बसें सीएम आवास के अंदर घुसी है. बसों के पहुंचने से कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी विधायकों को सीएम आवास से शिफ्ट किया जा सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close