ग्रेड पे घटाने वाली तुगलगी आदेश पर राज्य भर के जनसेवक का आंदोलन जारी, उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन..

गढ़वा । NMOPS/ JHAROTEF जिला इकाई गढ़वा के जिला संयोजक सुशील कुमार एवं झारखंड राज्य जनसेवक संघ जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष शाहिद अंसारी के द्वारा संयुक्त रूप से उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर को वर्ष 2012 में नियुक्त जनसेवक संवर्ग के नियुक्ति के समय से प्राप्त कर रहे ग्रेड पे 2400/- को हटाकर ग्रेड पे 2000/- करने और वसुली करने संबंधी आदेश को तत्काल निरस्त करने के सम्बन्ध मे मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के नाम एक ज्ञापन पत्र सौपा गया.

इस बावत जिला संयोजक सुशील कुमार ने बताया कि झारखंड राज्य में कृषि योजनाओं और नवीन कृषि अनुसंधान को धरातल पर किसानो तक पहुंचाने हेतु वर्ष 2012 में कुल 74 जन सेवकों की नियुक्ति पे बैंड 5200- 20200, ग्रेड पे – 2400/- में विज्ञापित विज्ञापन के आधार पर तत्कालीन कृषि एवं गन्ना विकास विभाग झारखंड सरकार के आदेश से उपायुक्त गढ़वा के द्वारा की गयी थी। इसी नियुक्ति पत्र के आधार पर प्रारंभ 2012 से लेकर मार्च 2023 तक जनसेवकों को वेतन प्राप्त हो रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड जनसेवक सेवा नियमावली 2012 में भी स्पष्ट रूप से अंकित है कि जनसेवक संवर्ग की शत- प्रतिशत सीधी नियुक्ति वेतनमान 5200-20200 तथा ग्रेड पे – 2400/- में होगी l परन्तु सभी जनसेवकों की सेवा संपुष्टि तथा सेवा 10 वर्ष पूर्ण होने के बाद कृषि निदेशक झारखंड सरकार के द्वारा जनसेवक का ग्रेड पे 2400/- से घटा कर 2000/- करने और वेतन वसुली करने का आदेश निर्गत करना बिल्कुल ही अन्यायपूर्ण, सरकारी कर्मी को प्रताड़ित करने वाला और प्रोन्नति के स्थान पर अवनति करने वाला है।

सभी जनसेवक संवर्ग अपने अपने प्रखंडों में कृषि के साथ-साथ सभी विभागों के पर्यवेक्षक कार्यो जैसे कल्याण विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, ग्रामीण विकास विभाग निर्वाचन विभाग सांख्यिकी विभाग एवं समाहरणालय स्तर पर भी विभिन्न लोककल्याणकारी कार्यो में अपना अहम योगदान दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य के मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि कृषि विभाग के द्वारा जारी इस अन्याय पूर्ण आदेश से संबंधित मामले मे सहानुभूति पूर्वक संज्ञान लेकर जनसेवकों को न्याय दिलाने की कृपा करें और साथ ही साथ सभी संवर्ग के कर्मचारियों/ अधिकारियों से भी अपील है कि इस अन्यायपूर्ण आदेश के विरुद्ध जनसेवकों के साथ अपना पूर्ण समर्थन प्रदान करने की अपील की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close