बोकारो DC पर सांसद ने विशेषाधिकार हनन का लगाया आरोप, लोक सभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

गिरिडीह : सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र भेजकर बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी आलोक प्रियदर्शी, सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारियों पर विशेषाधिकार हनन का मामला चलाने का आग्रह किया है.

सांसद श्री चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष श्री बिड़ला को जानकारी दी है कि उनके आवासीय कार्यालय में आकर पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार करने और आरोप लगाने से उनकी छवि धूमिल हुई है. सांसद ने कहा कि उनके मान सम्मान को ठेस पहुंची है. इससे विशेषाधिकार का हनन हुआ है. उन्होंने कहा कि यह मामला तीन सितंबर को संध्या 7:30 बजे का है. सर्किल इंस्पेक्टर सिविल यूनिफॉर्म में अपने पुलिस जवान के साथ उनके डी-4 सेंट्रल कॉलोनी पोस्ट मकोली के आवासीय कार्यालय पर तीन गाड़ियों से आये.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसमें से 8 पुलिस घर के अंदर आकर वहां मौजूद दीपक कुमार महतो, रसोईया सुरेंद्र, पप्पू सिंह व कार्यकर्ताओं से पूछताछ करने लगे. इन लोगों ने जब पुलिस से सर्च वारंट मांगी गयी, तो पुलिस द्वारा कोई सर्च वारंट नहीं दिया गया और ना ही कोई परिचय दिया गया.. सबों से आधार कार्ड मांगा गया. पुलिस ने मेरे बारे में जानकारी मांगी कि मैं कहां हूं. आवास में पुलिस द्वारा पैसा रखने का आरोप लगाया गया. श्री चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को बताया है कि मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया

उन्होंने कहा है कि उनके आवासीय कार्यालय में आकर पुलिस द्वारा बिना सर्च वारंट के छानबीन की गई, जिससे उनकी छवि धूमिल हुई और उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंची है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संसद की गरिमा बची रहे….

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सांसद ने कहा कि इन पदाधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला चलाने की जरूरत है, ताकि संसद की गरिमा बची रहे।

Related Articles

close