कोयला डंपिंग यार्ड मुद्दे पर सांसद सुनील सोरेन रेल मंत्री से मिलेंगे….सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल को दिया आश्वाशन


दुमका । उपराजधानी दुमका रेलवे स्टेशन पर कोयला डंपिंग यार्ड से होने वाले प्रदुषण पर सांसद सुनील सोरेन गंभीर है। सिविल सोसायटी का प्रतिनिधिमंडल सांसद श्री सोरेन से मिलकर प्रदुषण से होने वाले खतरे से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा ।

रेल मंत्री के नाम प्रेषित इस ज्ञापन में कोयला डंपिंग यार्ड से होने वाले प्रदुषण को गंभीर बताते हुए दुमका रेलवे स्टेशन से अन्यत्र हटाने की मांग की गई है। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदुषण के कारण घनी आबादी प्रभावित हो रही है जिससे कि गंभीर बिमारी का खतरा उत्पन्न हो गया है।साथ ही ज्ञापन में मांग की गई है रेल मंत्री से पर्यावरण पर होने वाले खतरे से अवगत कराएं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस संबंध श्री सोरेन ने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है। इस संबंध में वह व्यक्तिगत रूप से रेलवे मंत्री से मुलाकात कर समस्या के निदान का प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस मामले को गंभीरता से लेंगे। श्री सोरेन से मिलने वालों में सिविल सोसायटी दुमका के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, वरिय उपाध्यक्ष प्रेम केशरी, सचिव संदीप कुमार, जय बमबम और मिडिया प्रभारी चंदन कुमार शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close