मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : 81 तीर्थ यात्री को द्वारका एवम सोमनाथ के लिए किया गया रवाना, हटिया से स्पेशल ट्रेन…आप भी ले सकते हैं इसका लाभ

धनबाद । मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों से हिन्दू धर्मावलंबियों को समाहरणालय परिसर से कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री अंशु पांडेय, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी श्री राजकुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार ने यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर हटिया रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के दूसरे चरण में धनबाद के 60 वर्ष से अधिक आयु के बीपीएल श्रेणी के 81 वरिष्ठ हिन्दू धर्मावलम्बियों को देव भूमि द्वारका एवं सोमनाथ धाम के दर्शन हेतु रवाना हुए। तीर्थ दर्शन आईआरसीटीसी के माध्यम से कराया जायेगा। यह विशेष ट्रेन हटिया स्टेशन से रवाना होगी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा 20 मार्च से 27 मार्च तक चलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि राज्य सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत तीर्थ स्थलों का दर्शन करा रही है। इस योजना के तहत तीर्थ यात्रा में सभी तीर्थ यात्रियों को निःशुल्क ट्रेन यात्रा, नाश्ता, भोजन एवं होटल में ठहराना तथा बस के माध्यम से स्थानीय धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close