पत्नी के साथ अवैध संबंध में हत्या: पहले जमकर शराब पिलाई, फिर पत्थर से कूचकर कर दी हत्या, मामले का हुआ खुलासा

जामताड़ा। कुछ दिन पूर्व जिले के बिंदापाथर में युवक की हत्या के एक मामले का जामताड़ा पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि हत्या पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक की गई थी. आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध है. इसी रंजिश में आरोपी ने पत्थर से कूचकर शख्स की हत्या कर दी थी. मामले में पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी ने मामले की विस्तार से जानकारी दी है.

अवैध संबंध के शक में की थी हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति उत्तम मुर्मू का आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध था. इस बात की जानकारी मिलने के बाद आरोपी ने शख्स की हत्या करने की योजना बनायी. पहले शख्स को बुलाकर आरोपी ने जमकर शराब पिलायी और जब नशा ज्यादा चढ़ गया तो आरोपी ने शख्स की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे हुआ मामला का खुलासा

पुलिस ने मामले में भादवि के धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर कांड का अनुसंधान शुरू कर दिया. अनुसंधान के क्रम में पुलिस को पता चला कि मृतक उत्तम मुर्मू के साथी शिवजन सोरेन ने ही पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी है और उसका मोबाइल कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने मृतक का मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद कर लिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close