Nalanda Kidnapping Case: शादी का लालच देकर चाची ने भतीजे से कराया 8 माह के मासूम का अपहरण, दोनों गिरफ्तार
बिहार के नालंदा में शादी का झांसा देकर चाची ने दिव्यांग भतीजे से 8 महीने के मासूम का अपहरण कराया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Crime News। चाची ने पहले भतीजे से प्यार के जाल में फंसाया, फिर उससे एक बच्चे की किडनैपिंग करा ली। चाची ने वादा किया था, अगर वो बच्चे का अपहरण करेगा, तो वो उसके साथ शादी कर लगी। मामला बिहार के नालंदा जिले की है, जहां रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
यहां शादी का लालच देकर एक चाची ने अपने ही दिव्यांग भतीजे से 8 महीने के मासूम का अपहरण करा दिया। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। मामले में पुलिस ने चाची और भतीजे दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मां के पास सो रहे मासूम का किया अपहरण
राजगीर के डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना 26 जून की देर रात छबिलापुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव की है। गांव निवासी महेश मांझी का 8 माह का बेटा जनसुराज मांझी अपनी मां के पास घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान गांव के ही दिव्यांग युवक धर्मेंद्र कुमार ने बच्चे का अपहरण कर लिया।
चाची ने शादी कराने का दिया था लालच
पुलिस जांच में सामने आया कि धर्मेंद्र कुमार को उसकी चाची मिंटू देवी ने शादी कराने का प्रलोभन दिया था। चाची ने कहा था कि यदि वह एक छोटा बच्चा लाकर देगा तो उसकी शादी करवा दी जाएगी। इसी लालच में आकर धर्मेंद्र ने मासूम का अपहरण कर लिया।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने बनाई विशेष टीम
रात में जब बच्चे की मां की नींद खुली तो मासूम गायब था। काफी तलाश के बाद भी बच्चा नहीं मिला, जिसके बाद परिजनों ने छबिलापुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर जांच शुरू कर दी।डीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान गांव के 31 घरों की स्क्रीनिंग और सत्यापन किया गया। इसी दौरान धर्मेंद्र कुमार और उसकी चाची मिंटू देवी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की, जिसमें पूरे मामले का खुलासा हो गया।
दबाव बढ़ते ही खेत में छोड़ गया मासूम
पुलिस की लगातार दबिश के कारण आरोपी धर्मेंद्र घबरा गया और अपहृत बच्चे को गांव के बाहर एक बधार (खेत) में छोड़कर फरार होने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने समय रहते मासूम को सकुशल बरामद कर लिया और उसे उसकी मां को सौंप दिया।पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि मिंटू देवी की योजना अपहृत बच्चे को अपनी फुफेरी गोतनी की निःसंतान बेटी को सौंपने की थी। इसी उद्देश्य से पूरे अपहरण की साजिश रची गई थी।पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र कुमार और मिंटू देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
______________
SEO Title
Meta Description
URL Slug
SEO Tags (Comma Separated)









