ब्रेकिंग: झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती पर रोक, मृत अभ्यर्थियों के परिजनों को सरकार देगी सहायता, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

रांची। झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती पर फिलहाल रोक लग गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी दी है। उत्पाद सिपाही भर्ती में लगातार हो रही मौत को लेकर मुख्यमंत्री ने ये फैसला लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लिखा है कि उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया में दौड़ के क्रम में प्रतिभागियों की असामयिक मृत्यु दुःखद और मर्माहत करने वाली है। आपको बता दें कि अब तक 12 अभ्यर्थियों की भर्ती परीक्षा के दौरान मौत हो चुकी है। इस मामले में भाजपा ने सरकार पर निशाना साधा था, वहीं 1-1 करोड़ रुपये की राहत तत्काल पीड़ित परिवार को देने की मांग की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब सरकार ने इस पर फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बनाये गये नियमावली की अविलंब समीक्षा का निर्देश देते हुए हमने इस ढंग की भविष्य की सभी बहालियों के लिए नियमावली में बदलाव करने का निर्देश दिया है, साथ ही इस प्रक्रिया में दुर्भाग्यवश पीड़ित और शोकाकुल परिवार को सरकार की तरफ से तत्काल राहत पहुंचाने के लिए प्रस्ताव बनाने का भी निर्देश दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एहतियातन अगले 3 दिनों के लिए हमने इस भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्देश दिया है। दौड़ का आयोजन अब प्रातः 9 बजे के बाद किसी भी सूरत में नहीं की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों को दौड़ के पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण की जरूरत महसूस होगी उनके लिए चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था होगी तथा सभी प्रतियोगिता स्थलों पर प्रतिभागियों के लिए नाश्ते/फल का व्यवस्था होगी जिससे कि कोई भूखे पेट दौड़ में हिस्सा न ले।

आखिर किन कारणों से हमारे गांव – समाज के अपेक्षाकृत स्वस्थ / चुस्त लोग, पूर्व से चली आ रही शारीरिक परीक्षा में हताहत हो जा रहे हैं, आखिर झारखंड सहित देश में पिछले 3-4 वर्षों में सामान्य जन के स्वास्थ्य में ऐसा क्या बदलाव आया है ? इन युवाओं की असामयिक मृत्यु के कारणों की समीक्षा करने के लिए, जिससे की भविष्य में ऐसी दुर्घटना घटित न हो, हमने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की भी एक समिति का गठन कर परामर्श रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया है।

Related Articles

close