नक्सली हमला: मतदान दल पर बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद, एक जवान की हालत गंभीर

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में चल रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ में मतदान कर्मियों पर नक्सली हमला हुआ है। आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया, वहीं एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की बताई जा रही है। हमला उस वक्त हुआ, जब पोलिंग पार्टी चुनाव के बाद वापस लौट रही थी। इस घटना में एक ITBP जवान के शहीद होने की खबर है, एक जवान की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक घोर नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले के बड़े गोबरा के पास ये IED ब्लास्ट हुआ है। जानकारी के मुताबिक पोलिंग पार्टी और EVM सुरक्षित बताया जा रहा है। गरियाबंद जिले के 9 पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मतदान के बाद पोलिंग पार्टी वापस लौट रही थी। इसी दौरान IED ब्लास्ट हो गया। इस घटना में ITBP के जवान घायल हो गये। पोलिंग पार्टी को अलग रास्तों से वापस भेजा जा रहा है। मतदान दल और EVM के साथ मौजूद लोग सुरक्षित है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close