नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल…

अमेरिका के यूजीन में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा गोल्ड चूक गए। उन्होंने 88.13 मीटर जैवलिन थ्रो के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। पहले नंबर पर एंडरसन पीटर्स रहे, जिन्होंने एकतरफा प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने शुरुआती दोनों अटेम्प्ट में 90 मीटर के पार भाला फेंका।

नीरज ने यहां फाउल थ्रो के साथ शुरुआत की और दूसरे प्रयास में 82.39 मीटर का स्कोर किया. वह फाइनल में काफी पीछे चल रहे थे। इसके बाद तीसरे अटेम्प्ट में 86.37 मीटर थ्रो कर वह चौथे पायदान पर आए और फिर चौथे अटेम्प्ट में उन्होंने 88.13 मीटर दूर भाला फेंककर दूसरा स्थान हासिल कर लिया. नीरज का पांचवां अटेम्प्ट फाउल रहा और आखिरी अटेम्प्ट में उन्होंने जैसे ही पाया कि वह जैवलिन को 90 मीटर पार नहीं फेंक पाएं हैं तो उन्होंने इस अटेम्प्ट को भी फाउल कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जैवलिन थ्रो के फाइनल इवेंट में भारत के एक और खिलाड़ी रोहित यादव भी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। लेकिन रोहित यादव को तीन अटेम्प्ट के बाद ही फाइनल से बाहर होना पड़ा. शुरुआती तीन अटेम्प्ट के बाद वह 10वें पायदान पर थे। ऐसे में वह एलिमिनेट कर दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close