चाइल्डलाइन में काम कर रहे कर्मियों को बिना वेतन दिए कर ली नई नियुक्ति, एजेंसी पर मनमानी का लगाया आरोप, मंत्री – सांसद को सौंपा मांगपत्र

हजारीबाग। चाइल्डलाइन बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा मुहैया कराने मुसीबत में फँसे बच्चों के लिए 24/7 घंटे सेवा प्रदान करती है । परंतु चाइल्ड लाइन के कर्मियों द्वारा बताया गया की 31 अगस्त 2023 से झारखंड के सभी ज़िलों में चाइल्डलाइन के तीन व्यक्तियों से कार्य लिया जा रहा था । मालूम हो कि विभाग द्वारा तीन कर्मियों को दो माह ( सितम्बर,अक्टूबर) के लिए पत्र प्राप्त हुआ था परंतु तीन कर्मियों को सभी जिला में 4 महीने कार्य करवाया गया । जिसका भुगतान कर्मियों को अभी तक नहीं किया गया है।

विभाग द्वारा एजेंसी के माध्यम से बिना किसी सूचना बिना किसी वेकेन्सी के नए लोगों को नियुक्ति भी दे दिया गया है और जो पूर्व में तीन कर्मियों को रखा गया था उन्हें भी सेवा मुक्त कर दिया गया है। जिसके कारण पूरे झारखंड के चाइल्डलाइन कर्मियों को काफ़ी ज़्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चाइल्डलाइन के सारे कर्मी बच्चों की सेवा करने में कई वर्षों तक अपना योगदान दिया है। विभाग द्वारा नए कर्मियों को नियुक्ति भी दे दिया गया है और पूर्व में चाइल्डलाइन के जो कर्मी है उनको दरकिनार कर दिया गया है।

इसी समस्या को लेकर “झारखण्ड चाइल्डलाइन संघर्ष समिति” की टीम श्री जयंत सिन्हा जी सांसद हज़ारीबाग़ से मुलाक़ात कर अपनी समस्या को लेकर ज्ञापन दिया। श्री जयंत सिन्हा जी सांसद द्वारा आश्वासन दिया गया है कि इस संदर्भ में आपके समस्या को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग से बात करेंगे ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close