NMOPS झारखंड ने कहा- “संघर्ष हमारा जारी रहेगा, मुख्यमंत्री की घोषणा उम्मीद के अनुरूप नहीं”…..कर्मचारी संगठनों का जताया आभार, कहा-“आपके बिना संघर्ष असंभव”

रांची। जयघोष महासम्मेलन में भले ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15 अगस्त तक कर्मचारियों को इंतजार करने का टाइम लिमिट दिया हो, लेकिन NMOPS फिलहाल शांत बैठता नहीं दिख रहा है। NMOPS ने साफ संकेत दिये हैं कि आने वाले वक्त में संगठन अपना संघर्ष जारी रखेगा। रांची के मोरहाबादी मैदान में कर्मचारियों ने रविवार को जिस तरह से आवाज बुलंद की, वो अपने आप में ऐतिहासिक था, लिहाजा उस भीड़ ने NMOPS के संघर्ष की धार का और तेज कर दिया है।

NMOPS की तरफ से आज जयघोष महासम्मेलन में सहयोग देने वाले तमाम कर्मचारी संगठनों का आभार प्रकट किया। NMOPS की तरफ से “पेंशन जयघोष महासम्मेलन” में शामिल हुए विभिन्न विभागों के सभी संगठनों के अध्यक्ष, महासचिव, संगठन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का धन्यवाद दिया। NMOPS प्रांतीय संगठन ने कहा है कि ऐसा अभूतपूर्व आयोजन बिना अन्य संगठनों के सहयोग, परिश्रम एवं समर्पण के संभव नहीं था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह और मुख्य समन्वयक पंकज कुमार ने इस संघर्ष को निस्वार्थ भाव से समर्थन करने वाले सभी सदस्यों को शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा कि हालाँकि कल के आयोजन में सरकार की ओर से की गई घोषणा शत प्रतिशत हमारे अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा। परन्तु निश्चित तौर से हम लोग एक दिन सफल होंगे क्योंकि संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाता।

जयघोष महासम्मेलन को सफल बनाने वाले प्रमुख संगठन

  • झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ
  • झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ
  • झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ
  • अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ
  • झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ
  • झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ
  • झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ
  • उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ
  • झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ
  • झारखंड अल्पसंख्यक प्राथमिक शिक्षक संघ
  • झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ
  • झारखंड राज्य शिक्षा विभाग अराजपत्रित कर्मचारी संघ
  • झारखंड शैक्षिक महासंघ (माध्यमिक प्रकोष्ठ)
  • झारखंड शैक्षिक महासंघ (प्राथमिक प्रकोष्ठ)
  • झारखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ
  • झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ
  • अनुसचिवीयकर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग )
  • झारखंड राज्य अवर वन सेवा संघ
  • झारखंड वन अराजपत्रित कर्मचारी संघ
  • झारखंड राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ (आईटीआई)
  • भारतीय वन सेवा संघ( झारखंड इकाई )
  • झारखंड पशु सेवा चिकित्सा संघ
  • झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन
  • झारखंड पुलिस एसोसिएशन
  • अखिल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन
  • झारखंड राज्य जनसेवक संघ
  • झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ
  • झारखंड सचिवालय सेवा संघ
  • झारखंड राज्य कर्मचारी संघ
  • झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ
  • डिप्लोमा अभियंता संघ
  • झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन
  • झारखंड पावर इंजीनियर एसोसिएशन
  • विद्युत डिप्लोमा अभियंता संघ
  • झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ
  • एआईजीसी रेलवे
  • ए आई एल आर एस ए रेलवे
  • ईसीआर यू रेलवे
  • झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ
  • झारखंड अभियंता सेवा संघ
  • CDPO सेवा संघ
  • डाक सेवा संघ
  • झारखंड सहकारिता सेवा संघ
  • शेष अन्य संगठनों के साथियों को भी आभार जिनका नाम छूट गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close