18 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द: झारखंड की चार लोकसभा सीट पर स्क्रूटनी के बाद बचे 47 प्रत्याशी, देखिये कहां से कितने प्रत्याशी का नामांकन हुआ रद्द

रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण (देश का चौथा चरण) की चार सीटों पर नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद दूसरे चरण (देश का पांचवां चरण) की तीन सीटों कोडरमा, चतरा, हजारीबाग में भी सियासी दंगल शुरू हो गया है। इधर झारखंड में होने वाले पहले चरण के चुनाव में चार सीटों पर अलग-अलग वजहों से 18 प्रत्याशियों का पर्चा रद्द हो गया है। पहले चरण को लेकर दाखिल किये गये नामांकन की शुक्रवार को स्क्रूटनी हुई।

चार लोकसभा सीट से 18 प्रत्याशियों का पर्चा रद्द कर दिया गया, जिसमें खूंटी लोकसभा से 9 प्रत्याशी, लोहरदगा से 2, सिंहभूम सीट से 7 और पलामू से किसी भी प्रत्याशी का नामांकन रद्द नहीं हुआ है। चार लोकसभा सीट में अब मैदान में 47 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं, हालांकि, वापसी की अंतिम तिथि 29 अप्रैल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि सिंहभूम सीट से सबसे ज्यादा 21 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। लोहरदगा से 17, खूंटी से 16 और पलामू से 11 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। चुनाव पदाधिकारी के मुताबिक लोहरदगा लोकसभा सीट बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी ललित उरांव व निर्दलीय प्रत्याशी एतवा उरांव का नामांकन रद्द हुआ है।

वहीं खूंटी से अबुआ झारखंड पार्टी की सोमा मुंडा, भागीदारी पार्टी के जयपाल मुंडा, अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के समड़ोम गुड़िया, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के सामुएल पूर्ति, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया के थॉमस डांग, झारखंड पार्टी के प्यारा मुंडू, लोकहित अधिकारी पार्टी के काशीनाथ संगा, निर्दलीय उम्मीदवार सुबोध पूर्ति और अहलाद का नामांकन रद्द कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खूंटी से इन उम्मीदवारों का पर्चा किया गया रद्द
जिन उम्मीदवारों का नामांकन अस्वीकार किया गया है उनमें अबुआ झारखंड पार्टी के सोमा मुंडा, भागीदारी पार्टी पी के जयपाल मुंडा, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के समड़ोम गुड़िया, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया से ही सामुएल पूर्ति, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के थॉमस डांग, झारखंड पार्टी के प्यारा मुंडू, लोकहित अधिकारी पार्टी के काषीनाथ संगा, निर्दलीय उम्मीदवार सुबोध पूर्ति और अहलाद केरकेट्टा शामिल हैं.पर्चा रद्द होने के बाद चुनावी मैदान में भाजपा के अर्जुन मुंडा, कांग्रेस के कालीचरण मुंडा, झारखंड पार्टी की अर्पणा हंस, भारत आदिवासी पार्टी की बबीता कच्छप, बहुजन समाज पार्टी की सावित्री देवी, निर्दलीय उम्मीदवार बसंत कुमार लोंगा और पास्टर संजय कुमार तिर्की रह गये हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close