NPS TO OPS: जिले भर के राज्य कर्मियों का वेतन रुका….1 दिसंबर से GPF कार्यालय के समक्ष धरना देंगे जिले के NPS कर्मी… पढ़िए क्या है मामला

गिरिडीह एनएमओपीएस की जिला टीम पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में जिला संयोजक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में जीपीएफ पदाधिकारी गिरिडीह से एनपीएस के प्रतिनिधिमंडल मिला। जिसमें मुख्य रुप से प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, संरक्षक घनश्याम गोस्वामी सहित सैकड़ों की संख्या में उनके साथ ही थे। ज्ञापन सौंपते हुए मांग किया गया की जिले में लगभग 6000 एनपीएस कर्मी कार्यरत हैं। जिनके विरुद्ध अब तक मात्र 1500 का ही जीपीएफ नंबर आवंटित किया गया है।

अन्य जिलों की तुलना में जीपीएफ नंबर आवंटित करने की दर काफी कम है। भविष्य निधि पदाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को पूर्व में भी आश्वस्त किया गया था कि माह नवंबर का वेतन जीपीएफ कटौती के साथ प्राप्त होगा जो वर्तमान परिस्थिति में संभव प्रतीत नहीं हो रहा है। ऐसी परिस्थिति में सभी कर्मचारियों के समक्ष अपने बच्चों की फीस, बैंक का लोन को चुकाने में लगातार परेशानी हो रही है क्योंकि उनका जीपीएफ नंबर नहीं आवंटित होने की दशा में वेतन स्थगित रहेगा। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया की ऑनलाइन आवेदन जीपीएस को प्राप्त हो चुके हैं,जितनी जल्दी हो जीपीएफ no आवंटित किया जाए, ताकि वेतन भुगतान समय हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जीपीएफ no आवंटन कार्य में तेजी नही लाने पर 1 दिसंबर से धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी कार्यालय की होगी। प्रतिनिधिमंडल में मिथुन राज, राजेश कुमार सिंह, विनोद कुमार यादव, राजकुमार राज, विनोद कुमार वर्मा, विजय कुमार, ऋषि कांत सिन्हा, दयानंद कुमार, चंदन कुमार सिंह, महेंद्र प्रसाद दांगी, केदार प्रसाद यादव, उमेश चौधरी, बसंत मंडल, विकास कुमार सिन्हा, अनुज कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close