स्कूल-कालेज बंद: भीषण बारिश का अलर्ट, परीक्षाएं टाली गयी, स्कूल-कालेज को बंद रखने का आदेश

Rain Alert: मानसून अब चरम पर पहुंच गया है। कई जगहों पर भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की वजह से कई जगहों पर स्कूल कालेजों को बंद करने का आदेश दिया गया है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे और सतारा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

IMD ने मुंबई में 12 जुलाई तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मुंबई में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। BMC ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। मुंबई में रविवार (7 जुलाई) देर रात 1 बजे से सोमवार (8 जुलाई) सुबह 7 बजे तक छह घंटे में 300 मिमी से ज्यादा बारिश हुई थी। इस कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण, मुंबई यूनिवर्सिटी में होने वाली सभी परीक्षाएं टाल दी गई हैं। नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। सभी स्कूल-कॉलेज भी बंद हैं। पुणे, रायगढ़ और नवी मुंबई में भी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ जूनियर और सीनियर कॉलेजों पर भी लागू होगा . पुणे जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बीच स्थानीय प्रशासन ने सभी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों (कक्षा 12 तक) के छात्रों के लिए मंगलवार को छुट्टी की घोषणा की. प्रशासन ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि हालांकि, सभी प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को ड्यूटी पर आना है और आपदा प्रबंधन कार्य करना है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने आज 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, गोवा और कर्नाटक शामिल हैं। 13 राज्यों- नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close