हे भगवान! एक साथ तीन पीढ़ी खत्म, ठनका गिरने से दादा, पोते और चाचा की मौत, 4 की हालत गंभीर

Weather Update: बेमौसम की बारिश जानलेवा बन गई है। ठनका गिरने से एक परिवार की तीन पीढ़ियां खत्म हो गई। हादसे में दादा पोते और चाचा की जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

यह घटना पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर दियारा की है। जहां पर ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को बख्तियारपुर CHC में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक रामानंद राय दियारा में अपने परिवार के साथ खेत में गेहूं की कटाई के बाद भूसा लोड कर रहे थे। तभी रात में अचानक मौसम बदल गया और बिजली कड़कने लगी।

बारिश और बिजली से बचने के लिए सभी लोग ट्रैक्टर के नीचे बैठ गए। तभी ट्रैक्टर पर ही बिजली गिर गई। मृतकों में पहचान रामानंद राय, सुबोध कुमार, रितेश कुमार के रूप में हुई है।सबको पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल बाढ़ भेज दिया गया है। हादसे के बाद पूरे गांव में अशोक की लहर है। प्राकृतिक आपदा से हुई मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close