OPS का लाभ लेने की प्रक्रिया संबंधी प्रस्ताव की कैबिनेट में स्वीकृति मिलने पर ऑफिसर्स टीचर्स एम्प्लाइज फेडरेशन ने CM हेमंत सोरेन जताया आभार , देखें Video और Photo

रांची: झारखंड मंत्रालय का माहौल आज बिल्कुल बदला- बदला था। एक तरफ ढोल- नगाड़े बज रहे थे तो दूसरी तरफ अबीर- गुलाल उड़ रहे थे। सरकारी कर्मियों का उमंग उत्साह और खुशी चरम पर था। आखिर हो भी क्यों ना। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पुरानी पेंशन योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया से संबंधित दिशा- निर्देशों से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी जो मिली थी। इस अवसर पर झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एम्प्लाइज फेडरेशन (JHAROTEF) ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया और आभार जताया।

यहां देखे विडियो…

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मियों को पूरे मान- सम्मान के साथ बेहतर माहौल में काम करने का मौका मिले, इसके लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दिशा में उनकी जायज मांगों को पूरा करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं ताकि वे पूरी उर्जा के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए राज्य के विकास को गति दे सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड मंत्रालय परिसर में फेडरेशन के सदस्यों ने सीएम को जोरदार स्वागत किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close