झारखंड : हूल दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन का ऐलान…वीर सिदो-कान्हू की प्रतिमा से सजेगा दिल्ली का झारखंड भवन

Jharkhand: CM Hemant Soren's announcement on Hul Day... Jharkhand Bhawan in Delhi will be decorated with the statue of Veer Sido-Kanhu

हूल क्रांति की वर्षगांठ पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को ऐलान किया कि दिल्ली स्थित नवनिर्मित झारखंड भवन में संथाल विद्रोह के नायक वीर सिदो-कान्हो की प्रतिमा लगाई जाएगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा- “दिल्ली में नवनिर्मित झारखंड भवन में अमर वीर शहीद सिदो-कान्हो की प्रतिमा होगी स्थापित। हूल जोहार!”
मुख्यमंत्री इस बार अस्वस्थ दिशोम गुरु शिबू सोरेन के कारण भोगनाडीह नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने कहा कि हूल दिवस महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह झारखंड की आत्मा, ताकत और पहचान है।

सीएम सोरेन ने आगे लिखा— “हूल दिवस हमारे लिए संकल्प का दिन है। आने वाले समय में आदिवासी धर्म कोड, संस्कृति, भाषा, सभ्यता और पहचान के लिए हूल उलगुलान होगा।” उन्होंने वीर सिदो-कान्हो, चांद-भैरव, फूलो-झानो और हजारों शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर राज्य अपने मूल अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहेगा। हूल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को ‘हूल जोहार’ कहकर शुभकामनाएं दीं और ‘जय झारखंड’ के नारे के साथ अपने संदेश का समापन किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close