PM मोदी के दौरे पर लालू यादव ने तंज कसते हुए कहा, आज बिहार में झूठ और जुमलों की बरसात होगी

Lalu Yadav took a jibe at PM Modi's visit and said, today there will be a rain of lies and slogans in Bihar

पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हमला बोला है. लालू यादव ने कहा पीएम के बिहार आगमन के साथ ही झूठ और जुमलों की बरसात होगी. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी वर्ष में लोगों को भ्रमित करने के लिए केंद्र सरकार योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कर दिखावा कर रही है. लेकिन बिहार को कुछ नहीं मिलने वाला .

वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि “जब चुनाव करीब आते हैं, तब प्रधानमंत्री बिहार को याद करते हैं.” उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार को दो दशक हो गए, लेकिन अब भी राज्य साक्षरता, प्रति व्यक्ति आय और निवेश में सबसे पीछे है. बेरोजगारी और गरीबी में बिहार नंबर वन बना हुआ है. तेजस्वी ने कहा, “पीएम मोदी सिर्फ लिट्टी खाते हैं, मधुबनी पेंटिंग देखते हैं और छठी मैया की याद दिलाते हैं. लेकिन, बिहार के विकास के लिए कुछ नहीं करते.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आगे तेजस्वी ने प पीएम मोदी के पिछले चंपारण दौरे को याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने वहां चीनी मिल चालू करने का वादा किया था और कहा था कि “अगली बार आएंगे तो यहीं चाय पिएंगे.” लेकिन आज तक बिहार के किसानों को कुछ नहीं मिला.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close