झारखंड में प्रजाइडिंग अफसर की गिरफ्तारी पर JMM बिफरी, कहा, अहंकारी महोदय, झारखंडियों से इतनी चिढ़ कहां से पालते हो…

JMM upset over the arrest of presiding officer in Jharkhand, said, Arrogant sir, where do you get so irritated with Jharkhandis...

Jharkhand Election: झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। दूसरे चरण के मतदान के लिए काफी संख्या में मतदाता अपने घरों से निकल रहे हैं। इस बीच मधुपुर से एक प्रजाइडिंग अफसर की गिरफ्तारी पर झामुमो बिफर गयी है। झामुमो ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पर गंभीर आरोप लगाये हैं। आपको बता दें कि निशिकांत दुबे की शिकायत पर ही चुनाव आयोग ने गिरफ्तारी के आदेश दिये थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, झामुमो ने आरोपों ने पक्ष में मतदान कराये जाने के आरोपों का खंडन किया है। झामुमो ने कहा है कि अहंकारी महोदय, आदिवासी, दलित और पिछड़े समाज से चिढ़ने वाले महोदय कब तक भ्रामक खबरों के जरिए झूठ फैलाते रहेंगे? जानकारी के अनुसार एक दलित पदाधिकारी ने सिर्फ आंख से कम देखने वाली एक बूढ़ी मां की मदद की। बुजुर्गों के लिए नियम क्या कहता है? और हां, कोई गिरफ्तार नहीं हुआ। झारखण्डियों के प्रति इतनी चिढ़ कहां से पालते हो अहंकारी महोदय?

 

यही नहीं झामुमों ने एक और पोस्ट कर निशिकांत दुबे पर निशाना साधा है। झामुमो ने सोशल मीडिया हैंडल पर कहा है कि यह अहंकारी आदमी पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाता है, फिर पदाधिकारी पर। दुबे जी, कॉरपोरेट की कोई दलाली झारखण्ड में काम आने नहीं दी जाएगी।

 

निशिकांत दुबे ने क्या की थी शिकायत

बूथ नंबर 111, बूथ नंबर 112 में फर्जी वोटिंग को लेकर निशिकांत दुबे चुनाव आयोग से शिकायत की थी। बूथों में लगे वेब कास्टिंग में चुनाव आयोग ने जांच की। शिकायत सही पायी जाने पर कार्रवाई की गयी है। निशिकांत दुबे ने बताया कि प्रजाइडिंग अफसर झामुमो के पक्ष में वोट करा रहे थे। निशिकांत दुबे कहा कि प्रोजाइडिंग अफसर के द्वारा हफ़ीज़ुल हसन के पक्ष में वोट कराया जा रहा था। निशिकांत दुबे ने दावा किया कि बूथ संख्या 111 और 112 पर प्रजाइडिंग ऑफिसर की मदद से दस साल के बच्चे से वोटिंग कराई जा रही थी। इस मामले पर उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत की थी, जिसके बाद दिल्ली में बैठे चुनाव आयोग के अधिकारी ने आरोपी प्रजाइडिंग ऑफिसर पर संज्ञान लेते हुए उन पर कार्रवाई की। पीठासीन पदाधिकारी रामानंद पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

close