झामुमो के स्थापना दिवस पर CM हेमंत का भाजपा पर तीखा हमला…रामनवमी को लेकर दी चेतावनी…हेमंत सोरेन बोले- कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत

CM Hemant's scathing attack on BJP on JMM's foundation day...gave warning regarding Ram Navami...Hemant Soren said- workers are the real strength of the party

हजारीबाग:झारखंड मुक्ति मोर्चा का 46वां स्थापना दिवस शुक्रवार को हजारीबाग जिला स्कूल मैदान में मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत मंत्री योगेंद्र महतो और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए. कार्यक्रम में सभी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का मंत्र दिया. साथ ही 2029 के चुनाव को लेकर अभी से ही तैयारी करने का आह्वान किया.

हजारीबाग की धरती झामुमो के लिए उर्वरकः सीएम

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि यह झामुमो का संगठनात्मक कार्यक्रम है . उन्होंने कहा कि गरीब, आदिवासी, अल्पसंख्यक, जल, जंगल और जमीन बचाने और राज्य के लोगों को अधिकार दिलाने के लिए ही झारखंड मुक्ति मोर्चा का बनाया गया था. राज्य गठन में कई आंदोलनकारी शहीद भी हो गए. बहुत संघर्ष के बाद राज्य बना है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह अभी से ही चुनाव की तैयारी में लग जाएं और पार्टी को मजबूत करें. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव होते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हजारीबाग की धरती पार्टी के लिए बहुत ही उर्वरक है.

सभी वादे पूरी करेगी सरकार

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि चुनाव के दौरान जो भी वादे किए गए थे, वह सभी वादे पूरे किए जा रहे हैं. हर एक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान और आधी आबादी को पैर पर खड़ा किया जा रहा है. सरहुल त्योहार में जिस तरह से लोगों ने हिस्सा लिया इससे यह स्पष्ट है कि उनके पॉकेट में पैसे थे, तभी त्योहार का रंग भी झारखंड वासियों के चेहरे पर चढ़ा. उन्होंने कहा कि झारखंड देश का ऐसा राज्य है जहां सबसे अधिक ग्रामीणों पर खर्च किए जा रहे हैं. अगर गांव मजबूत होगा, तभी प्रखंड मजबूत होगा. प्रखंड मजबूत होगा तो जिला और राज्य .

सरकार अब गांव तक पहुंचेगी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि सीएम उत्कृष्ट विद्यालय छात्रों को बेहतर प्लेटफॉर्म दे रहा है .9000 क्षमता वाले स्कूल में 35000 से अधिक फॉर्म भरे गए हैं. जो यह बताता है कि प्राइवेट स्कूलों के बजाय अभिभावक अब अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कई कार्य योजना बनाई जा रही है. उन योजनाओं की जानकारी देना भी कार्यकर्ताओं का दायित्व है. सरकार फिर से गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने की तैयारी भी कर रही है. सरकार अब गांव तक पहुंचेगी. जो वादा किया गया था, वह पूरा किया जाएगा.

भाजपा पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार और कार्य योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी तो दूसरी ओर पिछली भाजपा की सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 16 साल तक राज्य में शासन किया. उनके कार्यकाल में राज्यवासियों पर जुल्म किए गए. लोगों को राशन नहीं दिया गया और जमीन लूट ली गई. यही नहीं कई स्कूल बंद कर दिए गए.अपने 30 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना काल से लेकर अपने जेल जाने की बातों को साझा किया. उन्होंने कहा कि झूठा आरोप लगाकर उन्हें जेल में बंद कर दिया गया था. देश के पहले मुख्यमंत्री को झूठा आरोप लगाकर जेल भेज दिया गया. झूठा आरोप कभी सच नहीं हो सकता.

Related Articles

close